हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी पुत्री नगर के एक डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। सोमवार दोपहर पुत्री घर से बाजार गई थी। देर शाम तक पुत्री घर वापस नहीं लौटी। उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ अता पता नहीं चला। पीड़िता ने पुत्री के अपहरण की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि छात्रा की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। संवाद