फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अवैध पटाखों से भरा ऑटो पकड़ा, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध पटाखों से भरा एक ऑटो पकड़ा है। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के आठ कार्टून पटाखे बरामद किए।
विज्ञापन


सीओ दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस टीम गांव उपैड़ा स्थित काली नदी पुराना हाईवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध ऑटो आता दिखा। पुलिस ने ऑटो को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी में ऑटो से आठ कार्टून अवैध पटाखे मिले। पुलिस ने ऑटो चला रहे सुरजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सुरजीत सिंह कुराली जिला मोहाली पंजाब का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह इन पटाखों को विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें