फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ऑटो चालक दो बहनों का जेवर और सामान लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र में मेरठ रोड पर ऑटो में सवार दो बहनों का ऑटो में रखा सामान लेकर भागा ऑटो चालक, पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव चिंगरावटी निवासी सरिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि वह 17 मार्च की दोपहर करीब 2 बजे अपने मायके किला परीक्षितगढ़ से अपनी बहन सविता के साथ अपने ससुराल चिंगरावटी लौट रही थी। पीड़िता ने बताया कि वह किठौर से अपनी बहन के साथ गढ़ तक आने के लिए ऑटो में बैठ गई। ऑटो चालक ने मेरठ रोड पर नानपुर पुलिस चौकी से पहले ही ऑटो रोक लिया और ऑटो खराब होने की बात कही। जिसके बाद पीड़िता ऑटो से नीचे उतर गई। इतने में ऑटो चालक उनके दो बैग, जिसमें रखी सोने की चेन, अंगूठी, कंठी, कुंडल और 12 हजार की नकदी लेकर भाग गया। पीड़िता ने बताया कि इस संबंध में किठौर थाने पहुंचकर सूचना दर्ज कराई, लेकिन किठौर पुलिस ने गढ़ कोतवाली क्षेत्र का मामला कहकर वहां से टरका दिया। जिसके बाद गढ़ कोतवाली में पहुंचकर पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि संबंधित मामले में गंभीरता से जांच कराई जाएगी, यदि गढ़ क्षेत्र का मामला है, तो आवश्यक कार्रवाई कर आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें