हापुड़ के पिलखुवा में शनिवार की देर रात शराब पीने के दौरान तीन व्यक्तियों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक व्यक्ति के सिर में डंडा लगने से मौत हो गई। फिलहाल परिजनों ने थाने पर किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
अहमदपुर नया गांव निवासी लालू (55) मजदूरी करता था। पुलिस के अनुसार वह शनिवार की रात अपने दो ग्रामीण साथियों के साथ शराब पी रहे था। किसी बात को लेकर तीनों में विवाद हो गया, कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया।
आरोप है कि इसी बीच हमलावरों ने लालू के सिर पर डंडा मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष प्रताप सिंह का कहना है कि दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।