फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला की हत्या का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पति समेत ससुरालियों ने महिला की हत्या का प्रयास किया। वहीं देवर पर छेड़छाड़, तलाक की धमकी देने और घर से निकालने का भी आरोप पीड़िता ने लगाया है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2020 को जनपद मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी में उसके पिता और परिजनों ने करीब पांच लाख रुपये के उपहार, जेवर समेत बाइक भी ससुराल पक्ष के लोगों को दिए थे। लेकिन ससुराल वालों ने दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग करना शुरू कर दिया। इसे पूरा न कर पाने पर पति, सास, देवर समेत अन्य परिवार जन उसकी पिटाई कर उत्पीड़न करने लगे। महिला का कहना है कि देवर ने कई बार उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ भी की। परेशान होकर उसने इस बारे में अपने मायके पक्ष को दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया। लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोगों के व्यवहार में अंतर नहीं आया। जिन्होंने तलाक देने और हत्या करने की धमकी देते हुए उस पर सुसाइड नोट लिखने का दबाव भी बनाया। इसकी जानकारी मिलने पर दो अक्तूबर को उसके मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे, तो आरोपियों ने अभद्रता करते हुए उनकी पिटाई की और घर से निकाल दिया। महिला ने पति समेत अन्य ससुरालियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें