फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: डीजल छिड़ककर महिला-बच्चों की हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव आलमनगर में पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला और बच्चों को डीजल छिड़क कर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता ने आरोपियों को नामजद कर एसपी के आदेश पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

गांव निवासी माया उर्फ ममता ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उन्होंने पहले भी अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीडऩ और घरेलू हिंसा के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसका मुकदमा अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। करीब एक साल पहले मायके में हुई पंचायत में उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उत्पीडऩ न करने का वादा किया और अपने साथ ससुराल ले आए। जिसके दो माह तक आरोपियों का व्यवहार ठीक रहा। लेकिन, उसके बाद दोबारा पति और ससुरालिए उसका उत्पीडऩ करने लगे। 26 फरवरी की रात पति लव, देवर कुश, दीपक, देवरानी गुडडन, ससुर अरविंद ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। जिसके बाद सभी ने कमरे में डीजल छिडकऱ आग लगाकर उसकी और बच्चों की हत्या करने की भी कोशिश की। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने दरवाजा तोडकऱ उन्हें बचाया। जिसके बाद 1090 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई। पीडि़ता ने बताया कि पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार भी किया, लेकिन केवल शांति भंग की धारा के तहत कार्रवाई की गई। जिसके बाद से आरोपी और उसके परिवार के लोग लगातार उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। थाने में सुनवाई न होने पर उन्हें एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 85, 115(2), 352, 351(2), 351(3) में उत्पीडऩ, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें