फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बरात में आए भाइयों को पीटा

Thu, 13 Feb 2025 09:58 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला रविदास चौक पर बरात में आए दो भाइयों पर साथियों ने हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


दिल्ली के थाना तिमारपुर के मोहल्ला संजय बस्ती निवासी किशन ने बताया कि वह नौ फरवरी को अपने भाई शिवा के साथ मोहल्ले के ही युवक की बरात में मोहल्ला रविदास चौक आया था। चढ़त के दौरान दिल्ली निवासी नरेश, पवन, यशवंत, विकास के साथ उसकी कहासुनी हो गई। जिसे लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर चारों युवकों ने हमला कर उसे और उसके भाई को घायल कर दिया। हंगामा होने पर लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस दौरान उसका मोबाइल भी गिर गया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें