फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शिक्षक पर क्लर्क और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी ने किया हमला

Thu, 20 Feb 2025 10:30 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। मेरठ रोड पर स्थित गांव लोधीपुर सोभन का लाला बाबू बैजल इंटर कॉलेज बुधवार को क्लर्क और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हठधर्मी के कारण जंग का अखाड़ा बन गया। मामूली विवाद के बाद दोनों कर्मचारियों ने शिक्षक पर हमला करने के लिए बाहर से युवक बुला लिए। जिन्होंने शिक्षक पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पिस्टल का कॉर्टेज खुलने से कारतूस बिखर गए, इस कारण आरोपी फायरिंग नहीं कर सके। घटना के बाद से कॉलेज के शिक्षकों में दहशत का माहौल है। शिक्षकों ने ठोस कार्रवाई न होने पर हड़ताल की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिनका कहना है कि वह लाला बाबू बैजल इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर वह स्कूल परिसर में खड़ी अपनी कार से पानी की बोतल लेने के लिए गए थे। इसी दौरान स्कूल का क्लर्क और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने हाथ में पिस्टल लेकर वहां पहुंच गए। जिन्होंने बिना किसी विशेष कारण उनके साथ अभद्रता की। आरोपियों ने पिस्टल की बट से उन पर हमला कर दिया। वहीं, आरोपियों ने बाहर से अपने कुछ साथियों को भी बुला लिया। हंगामा होने पर अन्य अध्यापकों और कर्मचारियों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। आरोपियों ने फायरिंग की भी कोशिश की, लेकिन कॉर्टेज खुलने के कारण कारतूस बिखर गए। जिसके कारण आरोपी गोली नहीं चला सके। दिन दहाड़े कॉलेज परिसर में शिक्षक पर हमले से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
शिक्षकों ने दी हड़ताल की चेतावनी
स्कूल परिसर में शिक्षक पर हमले से अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों में भी रोष पनप गया। वीरेंद्र भाटी का कहना है कि शिक्षण संस्थान में इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाना शिक्षकों और छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा जल्द आरंभ होने वाली हैं। यदि जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो कॉलेज के सभी शिक्षक कामकाज बंद कर हड़ताल करेंगे। वहीं, शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी न करने की बात भी कही है। इस दौरान एसडी शर्मा, मुकेश कुमार, संजय कुमार, रोहित, कुमार, मोहम्मद जाकिर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

मामले की जांच करते हुए अध्यापक पर हमला करने वालों की तलाश शुरू करा दी गई है। शिक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।- स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें