फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कॉलेज में दो छात्रों और उनके पिता पर हमला

Thu, 06 Feb 2025 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव अठसैनी के इंटर कालेज में दो छात्रों को सहपाठियों ने हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे छात्र के पिता ने बीच-बचाव किया तो उन्हें पीटा, जिसमें वे घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव सरुरपुर निवासी अब्दुल गफ्फार ने बताया कि उनका बेटा अरमान अली और अजिम अठसैनी गांव के इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। पीड़ित ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर बेटे ने फोन कर उन्हें कॉलेज बुलाया। सूचना पर वह स्कूल पहुंचे, जहां कुछ छात्र उनके बेटे और उसके साथी की बेल्ट और डंडों से पिटाई कर रहे थे।
उन्होंने शोर मचाते हुए दोनों को बचाने की कोशिश की। आरोप है कि उन्होंने उन पर भी हमला किया, जिसमें वे घायल हो गए। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने कुछ आरोपियों को नामजद कर उनके साथियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि घायलों का उपचार कराया गया है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें