गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि उनका पड़ोसी से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी मुकदमे में फैसला करने का दबाव बना रहे हैं। 21 अप्रैल को उनका बेटा गांव में ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। वहां आरोपियों ने उनके बेटे की पिटाई की। आरोपियों के चंगुल से छूटकर बेटा घर आ गया, तो आरोपी भी उसके पीछे-पीछे घर तक आ गए। जहां दोनों ने दोबारा बेटे पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। वह बेटे को बचाने पहुंची , तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा और छेड़छाड़ की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।