पिलखुवा। गांव कस्तला कासमाबाद निवासी दीपांशु पर रविवार रात गांव बडौदा हिंदुवान में धारदार हथियार, लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित के पिता प्रमोद कुमार ने बताया कि अनुज उर्फ पाकी, प्रशांत, दीपक, मेहर सिंह, दीपांशु, भीमा व अन्य अज्ञात ने उसे कृष्ण के मकान के सामने घेरकर मारा। परिजन पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक नामजद आरोपी निजेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।