फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बीवी ने पति के प्राइवेट पार्ट पर किया कैंची से वार, साली ने भी दिया साथ; किस बात पर मिली इतनी खौफनाक सजा?

Thu, 30 Jul 2026 08:29 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, हापुड़

सार

इस पूरे मामले पर एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ पिलखुवा को इस प्रकरण की तत्काल और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पत्नी और साली ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर किया कैंची से हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हापुड़ स्थित थाना कपूरपुर क्षेत्र के एक गांव से एक बेहद चौंकाने वाला और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही पत्नी और उसकी बहन पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का दावा है कि बच्चों को पीटने से रोकने के विवाद में दोनों महिलाओं ने उग्र होकर उसके प्राइवेट पार्ट पर कैंची से हमला कर दिया। स्थानीय पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने पर पीड़ित ने जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन

काम से लौटने पर शुरू हुआ विवाद
पीड़ित युवक द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, घटना बुधवार की है। युवक सुबह अपने नियमित काम पर गया हुआ था। आरोप है कि शाम को जब वह घर लौटा, तो उसने देखा कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ बुरी तरह मारपीट कर रही है। जब युवक ने बच्चों को पीटने का विरोध किया और पत्नी को रोकने का प्रयास किया, तो दोनों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई।

साली को बुलाकर किया कैंची से जानलेवा हमला
विवाद इतना अधिक बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में अपनी बहन को भी वहां बुला लिया। गौरतलब है कि युवक की पत्नी और उसके भाई की पत्नी आपस में सगी बहनें हैं। आरोप है कि दोनों बहनों ने एकराय होकर पहले तो युवक के साथ जमकर मारपीट की और फिर क्रूरता की हदें पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट पर कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक घायल हो गया और किसी तरह वहां से अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

थाने में नहीं हुई सुनवाई, एसपी ने दिए सख्त निर्देश
घटना के बाद पीड़ित अपनी शिकायत लेकर थाना कपूरपुर पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। स्थानीय पुलिस की इस कार्यप्रणाली से निराश होकर पीड़ित ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई।

इस पूरे मामले पर एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ पिलखुवा को इस प्रकरण की तत्काल और निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें