फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कार सवार पिता–पुत्र पर किया हमला

Thu, 27 Nov 2025 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाईओवर पर बुधवार की देर शाम कार सवार पिता–पुत्र पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी मोहम्मद सुहेल अपने पिता मोहम्मद युनुस के साथ किसी कार्य से हापुड़ आए थे। बुधवार की देर शाम जब वह दिल्ली वापस लौट रहे थे। आरोप है कि राजपूताना इंटर कॉलेज के ऊपर फ्लाईओवर पर अचानक कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार का रास्ता रोक लिया। हमलावरों ने दोनों को जबरन कार से बाहर खींचा और बेरहमी से पिटाई की। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने तुरंत कोतवाली में तहरीर दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि घटना की जांच तेज कर दी गई है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें