फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर महिला और परिजनों को पीटा

Tue, 13 May 2025 11:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुर में गाली गलौज का विरोध करने पर कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक महिला समेत पांच लोगों को पीटकर घायल कर दिया। मोहल्ला निवासी सुमन ने बताया कि सोमवार की देर शाम मोहल्ले का ही रवि शराब पीकर गाली गलौज कर रहा था। उन्होंने रवि से गाली गलौज न करने के लिए कहा था। इस पर आरोपी ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोपी जबरन उनके घर में घुस गए। इस दौरान आरोपियों ने गाली गलौज कर उनकी पिटाई कर दी। बचाव करने आए उनके परिवार गिरधारी, प्रेमचंद, देवेंद्र व जोगिंद्र पर भी आरोपियों ने हथियारों से जमकर पीटा। इसमें वह व उनके परिवार के लोग घायल हो गए। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर पर रवि व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें