फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जीजा पर हमला करने का आरोप

Wed, 24 Apr 2024 09:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। जनपद बुलंदशहर के एक गांव निवासी युवक ने सिंभावली थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि उसकी दो बहनों की शादी क्षेत्र के एक गांव निवासी दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। उसके एक जीजा के संबंध काफी समय से किसी अन्य महिला से हैं। जब उसकी बहन को इस संबंध में जानकारी हुई, तो परिवार में विवाद होने लगा। जब उसकी बहन ने जीजा को उस महिला के पास जाने से रोका, तो आरोपी ने उसका उत्पीडऩ करना शुरू कर दिया। इस बारे में सूचना मिलने पर वह बहन की ससुराल पहुंचा, जो जीजा ने उस पर भी सरिए से हमला कर घायल कर दिया। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के उपरांत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें