फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 02 Jul 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। फोन पर गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक ने बुजुर्ग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। सिकंदरपुर ककोड़ी थाना बाबूगढ़ निवासी भूपेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि उनके पिता बनी सिंह रिलायंस रोड पर किराए के मकान पर रह रहे हैं। सोमवार की दोपहर उनके साथ रहने वाला एक युवक फोन पर गाना बजा रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान युवक ने बनी सिंह पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि विवेक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें