फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नाबालिग किशोर को लात घूसों से पीटा

Tue, 04 Mar 2025 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
कुचेसर चौपला। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव बनखंडा रमपुरा में दो किशोरों ने एक अन्य नाबालिग को लात घूसों से पीटकर खेत में पटक दिया। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किशोर की मां ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव बनखंडा निवासी महिला ने बताया कि उनका नाबालिग पुत्र गांव स्थित प्राइमरी स्कूल में कक्षा छह का छात्र है। सोमवार को उनका पुत्र साइकिल पर उपले लेने गया था। इसी बीच गांव रमपुरा निवासी दो किशोरों ने उनके पुत्र को रोक लिया और उसकी साइकिल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके पुत्र को लात घूंसों से जमकर पीटा। आरोपियों ने कंधे पर उठाकर उनके पुत्र को खेत मे पटक दिया और साइकिल भी तोड़ दी। महिला ने बताया कि मारपीट का वीडियो बनाकर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया। वीडियो में उनका पुत्र आरोपियों के हाथ जोड़कर अपने आपको बचाने का प्रयास करता दिखाई पड़ रहा है। वीडियो वायरल होने से उनके परिवार की छवि धूमिल हुई है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें