फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों से हमला

Wed, 19 Mar 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला में कुछ लोगों ने घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों व फावड़े से हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने एक महिला से छेड़छाड़ भी की। हमले में परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पिता व उसके दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि मंगलवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे उनका पुत्र अपने घर के बाहर रखी ईंटों को घर के अंदर ले जा रहा था। इसी बीच मोहल्ले के ही अनीस व उसका पुत्र रिहान व सलमान उर्फ सोनू अपने हाथों में लाठी-डंडे व फावड़ा लेकर उनके घर में जबरन घुस आए। इस दौरान गाली गलौज करते हुए आरोपियों ने उनके पुत्र पर हमला कर दिया। बचाव करने आई उनकी पुत्रवधु, पुत्री व पोती पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों उनकी पुत्रवधू के साथ छेड़छाड़ भी की। हमले में उनका पुत्र, पुत्रवधु, पुत्री व पोती घायल हो गई। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी रिहान व सलमान उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए यहां से भाग गए। पुलिस ने मौके से आरोपी अनीस को पकड़ लिया था। महिला ने बताया कि आरोपी अनीस पर विभिन्न थानों में दस से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पिछले कई दिनों से उनके परिवार को धमकी दे रहा था। आरोपी से उनके परिवार को जानमाल का खतरा बना हुआ है। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पीडि़त महिला की तहरीर पर अनीस, रिहान व सलमान उर्फ सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें