पिलखुवा। बझैड़ा खुर्द निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि वह नौ सितंबर को दोपहर करीब ढाई बजे अपने घर पर बैठा था। तभी गांव का ही भूपेंद्र उर्फ लाला एक अन्य युवक के साथ घर में घुस आया और उसकी मां से गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर भूपेंद्र ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी अंगुली काट दी। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है, जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।