फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ससुराल आए युवक और पिता पर हमला करने का आरोप

Wed, 10 Dec 2025 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद बुलंदशहर के सिकंद्राबाद थाना क्षेत्र के गांव सरायघासी निवासी कुलदीप यादव ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है। बताया कि वह सोमवार को क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में अपनी ससुराल में तेहरवीं में शामिल होने के लिए अपने पिता बुद्धी सिंह और परिजनों के साथ आया हुआ था। कार्यक्रम के दौरान गांव सिकंदरपुर निवासी सुभाष, कृष्णपाल, अंकुल और कमल निवासी नवाबपुर जिला अमरोहा ने उसके और परिजनों पर हमला कर दिया। आरोपियों के हमले से वह और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हंगामा होने पर ग्रामीणों व ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें