धौलाना। थाना क्षेत्र के ककराना गांव में बाइक सवार विक्रांत तोमर, विकास और ऋषभ पर छह से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने एक युवक से सोने की चेन और पांच हजार रुपये लूट लिए। पीडि़तों ने बताया कि जब वह जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे तो अचानक ककराना गांव के पास छुपे हथियारबंद लोगों ने उन पर हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मेडिकल जांच तो कराई, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की। इस पर पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।