फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तीन युवकों पर जानलेवा हमले का आरोप

Thu, 20 Feb 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि बुधवार की दोपहर वह काम से घर लौट रहा था। बक्सर नहर के रास्ते पर गांव के ही तीन युवक ऑटो लेकर पहुंचे, जिन्होंने जबरन उसे रोक लिया। आरोपियों ने रंजिशन लाठी और धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। 18 फरवरी को भी आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ की, विरोध करने पर उसकी भी पिटाई की थी। इस संबंध में भी उसकी पत्नी ने तहरीर दी हुई है। जिस कारण आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें