फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असौड़ा गांव में विकास कार्यों में हो रही धांधली

Sat, 24 Sep 2016 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विकास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
असौड़ा गांव की एक महिला ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाकर डीएम को शिकायत दी है। जिला अधिकारी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। गांव निवासी रेशमा खातून ने डीएम को बताया है कि गांव में चल रहे विकास कार्यों में प्रधान मिलीभगत कर धांधली करा रहे हैं।
विज्ञापन


जनेश्वर मिश्र योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें ग्राम प्रधान ठेकेदार से सांठगांठ कर घटिया सामग्री लगवा रहे हैं।  इसके अलावा गांव के नाले गंदगी से अटे पड़े हैं, जिससे नाले का पानी सड़क पर निकल रहा है।

ऐसे में जलभराव होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। इसकी शिकायत वह कई बार ग्राम प्रधान व संबंधित अधिकारी से कर चुकी हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है। उधर, ग्राम प्रधान ने भी आरोपों को निराधार बताकर जांच में सहयोग करने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें