फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: टीबी से उबरे मरीजों की सांस फूला रहा अस्थमा

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों का उपचार करते महिला चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। टीबी से उबरे मरीजों की सांस फूल रही है। धूल भरे मौसम में ऐसे मरीज अस्थमा की चपेट में आ रहे हैं। इन्हें इन्हेलर के साथ आवश्यक दवाओं की जरूरत पड़ रही है। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। वायरल बुखार के मरीज भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

सीएचसी के अधीक्षक डॉ.कपिल गौतम ने बताया कि फेफड़ों की टीबी वाले मरीजों के फेफड़े कमजोर हो जाते हैं। धूल भरे मौसम के संपर्क में आने पर ऐसे मरीजों पर अस्थमा का खतरा अधिक रहता है। हाल ही में दवाओं का कोर्स पूरा कर, टीबी से उबरे मरीजों में अस्थमा का असर अधिक दिख रहा है।

ऐसे मरीज खांसी से परेशान हैं, चलते ही उनकी सांस फूल रही है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को इंहेलर दिया जा रहा है। इसके बाद आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करायी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि सामान्य मरीज भी धस्के वाली खांसी से परेशान हैं। वायरल बुखार मरीजों की सेहत तोड़ रहा है। इन दिनों वायरल बुखार की चपेट में आने वाले मरीजों को मांशपेशियों में दर्द, थकावट की समस्या अधिक परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-इन बातों का रखें ध्यान-

*धूल भरे वातावरण में जाएं तो मास्क पहनें।

*चिकित्सक के परामर्श पर ही दवाएं लें।

*इन्हेलर का प्रयोग करें। सांस फूले तो अधिक भाग दौड़ न करें।

*दवाओं का नियमित सेवन करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें