फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बदले मौसम में सर्दी-बुखार के बढ़े मरीज, खांसी कर रही बेहाल

विज्ञापन
मोहल्ला चमरी स्थित सरकारी अस्पताल में लगे जन आरोग्य मेले में बच्चे का उपचार करते चिकित्सक। संवा
विज्ञापन
हापुड़। जन आरोग्य मेलों में रविवार को बुखार, जुकाम और खांसी से पीड़ित मरीजों की भीड़ उमड़ी। इनमें बड़ी संख्या में बच्चे भी उपचार कराने पहुंचे। कई बच्चे कमजोरी के कारण ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। वहीं, लगातार खांसी से मरीज परेशान नजर आए। परिजनों ने बताया कि रात के समय बच्चों को खांसी अधिक परेशान करती है, जिससे उनकी नींद भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

जन आरोग्य मेलों में चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श और दवाएं दीं। बुखार, जुकाम और खांसी की शिकायत लेकर पहुंचे बच्चों के उपचार पर विशेष ध्यान दिया गया। मौसम में बदलाव के चलते बच्चों में बीमारी और कमजोरी की समस्या सामने आई। मेलों में गर्भवती महिलाएं भी नियमित स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचीं। जांच के दौरान 12 गर्भवती महिलाओं में खून की कमी पाई गई। चिकित्सकों ने उन्हें जरूरी सलाह देते हुए खानपान पर विशेष ध्यान देने और नियमित जांच कराने की बात कही।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित जन आरोग्य मेलों में कुल 983 मरीज पहुंचे। यहां मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। गर्भवती महिलाओं की जांच के साथ ही अन्य मरीजों को भी उनकी बीमारी के अनुसार उपचार उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें