हापुड़। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए मंगलवार को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ई-रिक्शा के विरुद्ध कार्रवाई की है। 21 ई-रिक्शा को सीज किया और 45 के चालान किए गए हैं। एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि दोनों विभागों ने मिलकर ई-रिक्शा के प्रपत्रों की जांच की। इस दौरान 45 ई-रिक्शा चालकों का चालान और 21 को सीज करते हुए पुलिस लाइन भेजा गया। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।