फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। थाना प्रभारी शीलेष कुमार ने बताया कि करीब एक माह पहले सोशल मीडिया पर दो युवकों का तमंचे के साथ फोटो वायरल हुआ था। पुलिस दोनों युवकों की तलाश कर रही थी। बुधवार को सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव टोडरपुर के रास्ते पर चेकिंग शुरू की। जहां एक युवक को रोक कर तलाशी ली गई, उसके पास एक तमंचा बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम हरमनदीप निवासी हरोड़ा मोड़ बताया। वहीं शिवम निवासी गांव बड्ढा को भी तमंचे के साथ पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने सोशल मीडिया पर तमंचों के साथ फोटो वायरल किया था। आरोपियों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें