फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ कहे अपशब्द, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Thu, 25 May 2023 01:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ अपशब्द कहने के मामले में सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जांच के दौरान युवक की पहचान कर ली है। जिसके खिलाफ मानहानि, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सीएम योगी और पीएम मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में बुधवार की शाम गंगा खादर इलाके के एक गांव में युवक ने पीएम और सीएम के खिलाफ अभद्रता करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


नयागांव इनायतपुर निवासी एक युवक ने बुधवार की शाम गांव में एक दुकान के बाहर खडे़ होकर पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। 

इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रहीं कई योजनाओं को लेकर भी पीएम व सीएम के खिलाफ अपशब्द कहे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने युवक की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई और युवक की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि जांच के दौरान युवक की पहचान जितेंद्र निवासी नयागांव इनायतपुर के रूप में हुई। जिसके खिलाफ मानहानि, आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें