फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन: पोस्टमार्टम के बाद आरिश को दफनाया

विज्ञापन
गांव मोहम्मदपुर में आरिश के शव का दोबारा दफीना करते परिजन व ग्रामीण। स्रोत परिजन
विज्ञापन

विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में युवक आरिश के शव का बृहस्पतिवार को दोबारा दफीना कर दिया गया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के बाद कराए गए पुन: पोस्टमार्टम के बाद की गई। इससे मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है।

मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी आरिश की आठ अगस्त 2025 को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। उस समय मामले को लेकर कई सवाल खड़े हुए थे, लेकिन ठोस निष्कर्ष सामने नहीं आ सका था। मृतक की मां फलकनाज ने अपनी पुत्रवधू राहेमा पर बेटे की गोली मारकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया, लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। न्याय की उम्मीद में मृतक की मां ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। हाईकोर्ट ने शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए। इसके तहत बुधवार को मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव वापस लाया गया, जहां परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पुन: दफीना किया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान गांव में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए शव का पुन: पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें