विकास भवन में आगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किये गए टेबलेट । संवाद
हापुड़। जनपद की 29 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व 100 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी को स्मार्ट फोन वितरित किए।
कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में सभी को लखनऊ से लाइव प्रसारण दिखाया गया। विधायक विजयपाल आढ़ती और जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने मुख्य सेविकाओं व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 113 स्मार्ट फोन वितरित किए। विधायक ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां व सहायिकाएं समाज के सबसे महत्वपूर्ण वर्ग-माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण व शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्हें सशक्त बनाना समाज के समग्र विकास की दिशा में एक अहम कदम है।
सीडीओ हिमांशु गौतम ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मुनेश त्यागी, प्रमोद त्यागी आदि मौजूद रहे।