हापुड़। उद्यान विभाग से आलू का बीज लेने के लिए किसान आवेदन कर सकते हैं। मांग के अनुसार अधिकारी बीज की व्यवस्था कराएंगे। साथ ही शीतगृह में स्टोर आलू पर 100 रुपये प्रति क्विंटल आर्थिक सहायता के लिए भी पोर्टल खुल गया है।
जिला उद्यान निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि शीतगृहों में भंडारित आलू पर किसानों को आर्थिक सहायता की व्यवस्था शासन द्वारा की गई है। इसके लिए भामाशाह भाव स्थिरता कोष बनाया है। इस में किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर क्षेत्रफल में अधिकतम 200 क्विंटल तक लाभ दिलाया जाएगा।
इसी प्रकार आलू बीज क्रय दर में भी 100 रुपये प्रति क्विंटल का अनुदान दिया जाएगा। किसान बीज के लिए 18 सितंबर से पांच अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं।