फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हैं खटारा थ्री व्हीलर

Fri, 17 Feb 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
खटारा थ्री व्हीलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में यातायात व्यवस्था बुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। नियमों का पालन करवाने का दावा करने वाली पुलिस के सामने ही डग्गामार वाहनों में बुरी तरह यात्री ठूंस ठूंसकर भरे जाते हैं। सड़कों पर बेलगाम डग्गामार वाहन दौड़ रहे हैं, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में रहती है।
विज्ञापन


जिले के हापुड़-मोदीनगर मार्ग, गाजियाबाद व हापुड़ सहित प्रमुख मार्गों पर डग्गामार वाहनों का संचालन होता है। डग्गामार वाहन चालक हो या दुपहिया, चार पहिया वाहन चालक सभी यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

पुलिस व आरटीओ विभाग समय-समय पर चेकिंग अभियान भी चलाती है। उसके बाद भी सड़कों पर बेलगाम डग्गामार वाहन तेज गति से चल रहे हैं। इन पर किसी प्रकार का अंकुश नहीं लग पा रहा है।
विज्ञापन


यात्री भी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। प्रशासन की आंखों के सामने यह वाहन फर्राटा भरते हैं। शुक्रवार को भी मेरठ रोड पर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। पुलिस के सामने से ही बुरी तरह यात्रियों से भरे डग्गामार वाहन गुजरते रहे।

सीओ यातायात शैलेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर डग्गामार वाहनों का कब्जा है, उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रणव झा का कहना है कि सड़क पर नियमों के विरूद्ध दौड़ने वाले वाहनों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें