फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: कोर्ट में पेश न होने पर अवर अभियंता गिरफ्तार

Tue, 17 Oct 2023 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलुखुवा। भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ की टीम में मंगलवार शाम पालिका निर्माण विभाग के अवर अभियंता गिरीश कुमार को गिरफ्तार कर पिलखुवा पुलिस कौ सौंप दिया। भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश न होने पर जेई के खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी हुए थे।
विज्ञापन


एंटी करप्शन की टीम ने गत तीन फरवरी 2020 को पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मी विनोद कुमार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। ठेकेदार को भुगतान कराने की एवज में कर्मचारी कमीशन के रूप में रिश्वत ले रहा था। टीम प्रभारी केपी सिंह ने विनोद कुमार, पालिका निर्माण विभाग के अवर अभियंता गिरीश कुमार और लिपिक शैलेंद्र गौड़ के खिलाफ पिलखुवा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। विनोद कुमार को जेल भेजा दिया गया था। तभी से मामला भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट मेरठ में विचाराधीन है। एसएचओं सुमन कुमार सिंह ने बताया कि अवर अभियंता के भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश न होने पर एनबीडूब्ल्यू वारंट जारी हुए थे। जिसके बाद एंटी करप्शन की टीम ने जेई गिरीश कुमार को गिरफ्तार कर थाने पर दाखिल कराया है। जिसके बुधवार को मेरठ संबंधित कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें