धौलाना। देहरा गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में घायल उमर मोहम्मद की मौत के मामले में थाना धौलाना पुलिस ने एक और नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार गांव देहरा निवासी उमर मोहम्मद पर छह दिन पूर्व दो पक्षों के बीच हुए विवाद के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल उमर मोहम्मद को उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वेंटिलेटर पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि इस मामले में राशिद अली की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पूर्व में तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इसी मामले में वांछित आरोपी मुस्तफा निवासी मोहल्ला पिरोचियान को बृहस्पतिवार को नहर पुल से ईदगाह की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है।