फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: अल्लाबख्शपुर में मिले पशु अवशेष, गोकशी के आरोप पर हंगामा

विज्ञापन
गांव अल्लाबख्शपुर में पशु अवशेष मिलने पर हंमागा करने के दौरान मौजूद बजरंज दल कार्यकर्ता। स्रोत
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर में शुक्रवार रात गोकशी किए जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव बागड़पुर की ओर ईंख के खेत में पशु के अवशेष मिलने की सूचना पर बजरंग दल के जिला सह संयोजक लोकेंद्र राणा कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
गांव के लोगों ने शनिवार सुबह ग्रामीणों ने ईंख के खेत में पशु के अवशेष पड़े देखे। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लगातार गोकशी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे ग्रामीणों में रोष है। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से मिले अवशेषों में से कुछ हिस्से को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है जबकि शेष अवशेषों को दबवा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले गांव खिलवाई में गोकशी की घटना का खुलासा हुआ था।
इसके बाद अब अल्लाबख्शपुर में पशु अवशेष मिलने से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में गोकशी करने वाले लोग सक्रिय हैं और पुलिस को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बजरंग दल के जिला सह संयोजक लोकेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
सीओ राहुल यादव ने बताया कि अवशेषों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ता भूषण पंडित, निशांत बजरंगी, अवनीश चौहान, वीर निषाद, रोहित अग्रवाल, सचिन चौहान, आकाश शर्मा, चेतन चौहान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें