फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिटाई से घायल अनिल की उपचार के दौरान मौत

Sat, 30 Dec 2023 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव डोमा टीकरी निवासी अनिल को 21 दिसंबर की शाम आपसी विवाद में गांव के ही पांच लोगों ने ईंटों से बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया था और मरण अवस्था में पुआल में दबा दिया था। शनिवार शाम मेरठ के एक अस्पताल में उपचार के दौरान अनिल की मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो गांव मेंं शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी कल्पना ने इस मामले में गांव के ही प्रशांत, रिंकू, मोहित, पंकज व रिंकू का साला कुलदीप निवासी गांव सिवाया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को जेल भेज दिया है। हालांकि अभी दो आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है। शनिवार की शाम जैसे ही अनिल की मौत की खबर गांव पहुंची तो उनके घर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। अनिल की मौत की सूचना पर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी मनीषा चौहान पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और सभी से शांति बनाए रखने की अपील की। देर शाम तक अनिल का शव गांव नहीं पहुंचा है। वहीं, मृतक की पत्नी व तीन बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें