फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। ऑल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में बुधवार को बैठक का आयोजन किया गया। इसमें नीट परीक्षा और देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर राज्य व केंद्र सरकार को कोसा गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि नीट का पेपर लीक होना राज्य और केंद्र सरकार की नाकामी का परिणाम है। देश के 22 लाख छात्र-छात्राओं के भविष्य को अंधकार में धकेलना दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिकता के आधार पर बार-बार पेपर लीक होने की स्वयं जिम्मेदारी लेनी चाहिए और अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के लोगों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि सोना-चांदी मत खरीदो, खाद्य पदार्थों, ऑयल का सेवन कम करो। पेट्रोल-डीजल वाहनों का प्रयोग कम करें, हवाई यात्रा मत करो। यह इशारा करता है कि देश पर गहरा आर्थिक संकट चल रहा है या आने वाला है। इस मौके पर आबिद सैफी, अजय शर्मा, धर्मवीर कश्यप, नरेंद्र शर्मा, नितिन चौधरी, सुनील आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें