हापुड़ में सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव ब्रह्मगढ़ी फाटक के पास ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, ब्रह्मगढ़ी फाटक के पास पिलर नंबर 82/9 और 82/11 के बीच दोनों रेलवे लाइनों के मध्य एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना देकर घायल को सीएचसी सिखेड़ा भिजवाया। लेकिन, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए मोर्चरी हापुड़ भेज दिया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।