फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: लूट के खुलासे में बुलंदशहर, हापुड़ के साथ एसटीएफ मेरठ की टीम को भी लगाया

विज्ञापन
पिलखुवा में एनएच9 पर घटनास्थल पर एसपी से जानकारी करते एडीजी। संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। हाईवे पर 64 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने ठोस सुराग मिलने का दावा किया है। अधिकारी जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रहे हैं। लूट का खुलासा करने के लिए हापु़ड़ और बुलंदशहर पुलिस के अलावा एसटीएफ सहित 10 टीमें लगी हुई हैं। सोमवार को एडीजी भानू भास्कर एक बार फिर पिलखुवा पहुंचे और एसटीएफ के एएसपी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हाईवे पर दिन दहाड़े 64 लाख की लूट की घटना के बाद से पिलखुवा में अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है। एडीजी भानु भास्कर, एसपी ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर, सीओ अनीता चौहान, सीओ जितेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी नगर पालिका के सीओ कार्यालय में मौजूद रहकर लगातार समीक्षा कर रहे हैं। घटना के बाद से ही पुलिस पर खुलासे का भारी दबाव बना हुआ है।
पुलिस के साथ एसटीएफ मेरठ की टीम इस मामले में लगातार दबिश दे रही हैं। वहीं चर्चा है कि छिजारसी टोल प्लाजा के पास जंगल से पुलिस ने घटना में शामिल लूट में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। इस पर फर्जी नंबर पाया गया है। हालांकि पुलिस अधिकारियों की ओर से इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की गई है। उधर, पुलिस की टीमें लगातार फ्लाईओवर, टोल प्लाजा और आसपास के हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। एडीजी भानू भास्कर ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं और एसटीएफ मेरठ को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस सभी पहलूओं पर काम कर रही है। कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें