फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ई-रिक्शा सवार महिलाओं पर सोने का हार चोरी करने का आरोप

Wed, 21 Jan 2026 11:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी शाहिद ने ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं पर उनकी पत्नी का सोने का हार चोरी करने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में शाहिद ने बताया कि 17 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे उनकी पत्नी अफसाना पुत्री मिस्बा के साथ सोने के हार में टांका लगवाने के लिए सराफा बाजार गई थीं। हार ठीक कराकर उनकी पत्नी ने एक कपड़े की दुकान से खरीदारी की थी। इसके बाद वह एक जनरल स्टोर व क्रोकरी की दुकान से सामान लेकर मेरठ गेट पुलिस चौकी से ई-रिक्शा में सवार होकर घर लौट रही थीं। रास्ते में दो महिलाएं करीब दस वर्षीय बच्चे के साथ ई-रिक्शा में सवार हो गईं। इसके बाद महिलाओं ने उनकी पत्नी को अपनी बातों में उलझा लिया। उनकी पत्नी से बात करते-करते दोनों महिलाएं बच्चे को लेकर रास्ते में उतर गई। उनकी पत्नी भी पुत्री के साथ घर लौट आई।
घर पहुंचकर पत्नी ने सामान खोलकर देखा कि बैग में उनका हार नहीं था। दोनों महिलाएं उनकी पत्नी को हार चोरी कर फरार हो गई थीं। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सत्यता पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर महिलाओं को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें