फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Sat, 26 Apr 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग कर उसे प्रताडि़त करते आ रहे थे। एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी पीडि़ता ने बताया कि 25 जुलाई 2025 को उसका निकाह दिल्ली के थाना नंदनगरी क्षेत्र के सुंदर नगरी निवासी युवक से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपयों की मांग करने लगे। 24 अप्रैल 2024 को आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। जिसमें उसके सिर में गंभीर चोट लगी। 25 दिसंबर 2024 को वह अपने कमरे में सो रही थी। आरोप है कि इस दौरान देवर उसके कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह भाग गया। शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय ससुराल पक्ष के लोगों ने देवर से संबंध बनाने का दबाव बनाया। दहेज की मांग पूरी न होने पर 10 जनवरी 2025 को ससुराल पक्ष के लोग उसे तहसील चौपला के पास छोड़कर चले गए। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें