फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: इंजीनियर से मांगी पांच लाख की रंगदारी

Wed, 17 Sep 2025 09:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गांव दोयमी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर से व्हाट्सएप कॉल पर एक व्यक्ति ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर परिवार की हत्या की धमकी दी है। मामले में एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में गांव दोयमी निवासी विवेक त्यागी ने बताया कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। छह सितंबर 2025 को रात नौ बजे उन्हें एक व्हाट्सएप नंबर से मिस्ड कॉल आया था। उसने नंबर पर वापस कॉल की। कॉल रिसीव होने पर आरोपी ने बताया कि वह थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव धनावली उर्फ अट्टा निवासी राज सिंह है। आरोपी ने पहले भी पीड़ित की ससुराल पक्ष के लोगों से 45.80 लाख रुपये हड़प लिए थे। इसका एक मुकदमा थाना बाबूगढ़ में दर्ज है।

आरोप है कि राज सिंह ने विवेक के साथ गाली-गलौज की। आरोपी ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपी ने बात न मानने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने एसपी से मिलकर मामले की शिकायत की। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें