फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ब्लैक में सिलिंडर बेचने का आरोप, घंटों लाइन में खड़े होने को मजबूर उपभोक्ता

विज्ञापन
ब्रजघाट-पलवाड़ा मार्ग पर गैस एजेंसी के गोदाम के बाहर लगी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ और सिंभावली क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत के बीच गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली के गंभीर आरोप सामने आए हैं। क्षेत्र के कुछ लोगों नेे निर्धारित दर से कहीं अधिक कीमत मांगे जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

आरोप है कि एजेंसी संचालक बुकिंग होने के बावजूद सिलिंडर उपलब्ध नहीं करा रहे और उपभोक्ताओं को बार-बार टरका रहे हैं। वहीं, जरूरतमंद लोगों से मनमाने दाम वसूलकर सिलिंडर ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। क्षेत्र के ब्रजघाट, हैदरपुर और सिंभावली सहित कई गांवों के उपभोक्ताओं ने भी गैस एजेंसियों पर इसी तरह की मनमानी के आरोप लगाए हैं। लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे युद्ध की आड़ लेकर गैस की किल्लत दिखाई जा रही है, जबकि वास्तविकता में एजेंसी स्तर पर ही गड़बड़ी की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से बुकिंग कराने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा, जिससे घरों में चूल्हे ठंडे पड़ने की नौबत आ गई है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए ऐसे गैस एजेंसी संचालकों के लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है।
विज्ञापन

एसडीएम श्रीराम यादव का कहना है कि शिकायतों को गंभीरता से लिया गया है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें