फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: जमीन कब्जाने की कोशिश का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव सिखैड़ा निवासी किसान ने गांव के ही कुछ लोगों पर खेत पर अवैध कब्जे की कोशिश, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने के कारण पीड़ित ने डीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हसरत अली ने डीएम अभिषेक पांडेय को दिए गए पत्र में उल्लेख किया है कि पड़ोस के गांव राजपुर के जंगल में उन्होंने दो बीघा कृषि भूमि खरीदी थी। खेत में निराश्रित पशुओं को घुसने से रोकने के लिए उन्होंने चारदीवारी बनवाने के लिए ईंट मंगवाई थी। इसके अलावा वर्तमान में तारबंदी कराई हुई है। पीड़ित का कहना है कि 29 दिसंबर को वह खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान गांव सिखैड़ा निवासी तीन व्यक्ति खेत पर पहुंचे। जिन्होंने गाली-गलौज करते हुए जुताई करने से रोक दिया।
वहीं आरोपियों ने दोबारा खेत पर आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। हसरत अली का कहना है कि आरोपी उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। दो जनवरी की रात को आरोपियों ने खेत पर लगे पिलर और तार उखाड़ लिए। इस घटना का वीडियो खेत के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गया है। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि इस मामले की जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर राजस्व टीम से जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें