फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पति पर लगाया हत्या की धमकी का आरोप

Mon, 10 Mar 2025 09:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर निवासी हदीशा ने कोतवाली में शिकायत की है। बताया कि उनका अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा है। जिसकी जांच जनपद हापुड़ के महिला थाने से की जा रही है। सोमवार को उन्हें बयान के लिए महिला थाने बुलाया गया। इसकी जानकारी उसके पति को मिल गई। जिस कारण आरोपी ने उन्हें रास्ते में जान से मारने की धमकी दी है। पीडि़ता ने पति के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीडि़ता को महिला कांस्टेबल के साथ हापुड़ भेजा गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें