फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: शटडाउन के बाद लाइन चालू करने का आरोप, तीन माह बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। करीब तीन माह पहले 11 केवी विद्युत लाइन पर काम करने के दौरान करंट की चपेट में आए संविदा लाइनमैन के मामले में पुलिस ने अब रिपोर्ट दर्ज की है। गांव दौताई निवासी समीना ने सिंभावली स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर तैनात टीजी द्वितीय मनोज कुमार पर शटडाउन वापस लिए बिना बिजली आपूर्ति चालू करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता समीना ने बताया कि उसके पति फुरकान अली सिंभावली विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात हैं। पीड़िता का आरोप है कि 12 जून 2026 को शाम करीब तीन से चार बजे वह उपकेंद्र से शटडाउन लेकर ढाना फीडर की 11 केवी लाइन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात टीजी द्वितीय मनोज कुमार ने कथित तौर पर शटडाउन वापस लिए बिना लाइन चालू कर दी। आरोप है कि लाइन में करंट दौड़ने से फुरकान अली उसकी चपेट में आ गए। बिजली से झुलसने, करंट लगने और ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसा सरुरपुर में मदरसे के पास 63 केवी एटीआईएफ के निकट बताया गया है। ग्रामीणों ने उन्हें हापुड़ के देवनंदनी अस्पताल पहुंचाया, जहां से नोएडा के निजी अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद मेरठ के निजी अस्पताल में उनका उपचार कराया गया। समीना ने मनोज कुमार पर लापरवाही और जानबूझकर लाइन चालू करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सीओ राहुल यादव का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें