फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: युवती ने यौन शोषण का लगाया आरोप

Thu, 06 Mar 2025 09:59 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने गांव के ही युवक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। वहीं आरोपी के चार दोस्तों पर जान से मारने की धमकी देने की भी शिकायत की है। पुलिस ने मामले में पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गांव के युवक ने एक वर्ष पहले उनकी पुत्री के साथ यौन शोषण किया था। इस कृत्य में गांव के ही उसके चार दोस्तों ने आरोपी का सहयोग भी किया था। आरोपी के दोस्तों ने पुलिस कार्रवाई करने पर उनकी पुत्री को जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी से डरकर उनकी पुत्री ने घटना के बारे में कुछ नहीं बताया था। इसके बाद अब आरोपी ने उनकी पत्नी के साथ भी अभद्रता की। इस पर आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी ने थाने में शिकायत की। शिकायत वापस न लेने पर आरोपी उन्हें व उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें