फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: ससुराल पक्ष पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Tue, 07 Jan 2025 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। सीएम को भेजे गए पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि उनकी शादी करीब चार साल पहले थाना पिलखुवा क्षेत्र के गांव निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। आरोपी दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसने मायके पक्ष की आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए दहेज की मांग पूरी कराने से मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी अक्सर उसकी पिटाई करने लगे। करीब पांच माह पहले भी आरोपियों ने कमरे में बंद कर उन्हें बेरहमी से पीटा, जिसके बाद मायके छोड़ कर चले गए। इस बारे में उन्होंने सिंभावली थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना पुलिस का कहना है कि यह मामला मध्यस्थता केंद्र पर चल रहा है। वहां से जो भी आदेश मिलेगा, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें