फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: गांव के बाहर बुलाकर युवक को स्टील के पाइप से पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। गांव झड़ीना में एक युवक ने गांव के ही युवकों पर गांव के बाहर स्थित कोल्हू पर बुलाकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों समेत कुल 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन


गांव झड़ीना निवासी सचिन त्यागी बताया कि 30 मई उनके मोबाइल फोन पर गांव निवासी कपिल का फोन आया। कपिल ने उसे कुछ काम होने की बात कहकर गांव के बाहर स्थित कोल्हू पर बुलाया। पीड़ित का आरोप है कि जब वह वहां पहुंचा तो पहले से मौजूद प्रवेश उर्फ भोला निवासी सैदरपुर, नियाकत, निवासी सारंगपुर, लक्ष्य त्यागी निवासी झड़ीना, मूले निवासी नयागांव समेत पांच अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने स्टील के पाइप से उसकी पिटाई कर दी। जिससे उसे चोटें आईं। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एएसपी विनीत भटनागर का कहना है कि तहरीर और चिकित्सीय परीक्षण के आधार पर पांच नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें