फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: एलेक्स मिस्टर और जिया चौधरी चुनी गईं मिस फेयरवेल

विज्ञापन
जेएमएस कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेती छात्राएं। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर छात्रों ने सीनियर छात्रों को विदाई दी। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में एलेक्स को मिस्टर फेयरवेल अलेक्स व जिया चौधरी को मिस फेयरवेल चुना गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हवन के साथ हुआ, इसमें शिक्षकों और छात्रों ने आहुति प्रदान कर बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे प्रदर्शन की कामना की। स्कूल डायरेक्टर डॉ.आयुष सिंहल ने छात्रों को परीक्षाओं में अच्छे अंक प्रदान करने का आशीर्वाद दिया। प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने भाषण के माध्यम से मागदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्रों ने भाषण, गीत, नृत्य के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में एलेक्स को मिस्टर फेयरवेल व जिया चौधरी को मिस फेयरवेल चुना गया। केक काटकर कार्यक्रम का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें